कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

बिलहरी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार लक्ष्मण सागर तालाब में समाई, दो युवकों की मौत; दो ने तैरकर बचाई जान

On: November 9, 2025 11:15 AM
Follow Us:
हादसा
---Advertisement---

कटनी। कटनी जिले के बिलहरी में बीती रात एक भयानक सड़क हादसा हो गया, जिसने दो परिवारों की खुशियों को हमेशा के लिए छीन लिया। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े एक ऑटो से टकराने के बाद पास के लक्ष्मण सागर तालाब में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवकों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिलहरी निवासी चार युवक प्रशांत नायक पिता प्रकाश नायक, उम्र 28 साल, विकास तिवारी पिता विनोद तिवारी, उम्र 26 साल,अभिषेक चौरसिया पिता नारायण चौरसिया, उम्र 26 साल और अमन ताम्रकार पिता मुकेश ताम्रकार, उम्र 26 साल कल रात लगभग साढ़े 11 बजे अपनी कार से कटनी से बिलहरी वापस आ रहे थे।
​जैसे ही उनकी कार बिलहरी के पास पहुंची, संभवतः तेज रफ्तार होने के कारण ड्राइवर कार पर से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित कार पहले सड़क किनारे खड़े एक ऑटो रिक्शा से टकराई, और फिर बेकाबू होकर लक्ष्मण सागर तालाब के गहरे पानी में जा समाई।
​दो युवकों की तालाब में डूबने से मौत
​हादसा इतना भीषण था कि कार के तालाब में गिरने के बाद, उसमें सवार दो युवक प्रशांत नायक और विकास तिवारी बाहर नहीं निकल पाए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
​हालांकि, कार में सवार अभिषेक चौरसिया और अमन ताम्रकार किसी तरह गाड़ी से बाहर निकलने में सफल रहे और तैरकर अपनी जान बचाई। दोनों युवकों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और स्थानीय लोगों को दी।
​पुलिस ने कार को बाहर निकाला
​घटना की सूचना मिलते ही बिलहरी चौकी प्रभारी सुयश पांडे तत्काल अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। रात के अंधेरे में राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कार को तालाब से बाहर निकाला गया।
​दुर्भाग्यवश, कार के अंदर फंसे दोनों युवक प्रशांत नायक और विकास तिवारी मृत पाए गए। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

चौकी प्रभारी सुयश पांडे ने बताया कि कार को तालाब से बाहर निकाल लिया गया है घटना में दो युवकों की मौत हुई है मर्ग कायम कर जांच की जा रही है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment