कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

कटनी में शिवलिंग पर सिर रगड़ता दिखा बाघ: वन अधिकारी बोले-जानवर खुजली मिटाने अक्सर पत्थरों पर सिर रगड़ते

On: February 19, 2026 10:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कटनी। कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील अंतर्गत सडार के जंगलों से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक बाघ जंगल में स्थित भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर अपना सिर रगड़ता हुआ दिखाई दिया। वन्यजीव और श्रद्धा के इस अनोखे संगम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह दुर्लभ नजारा बीते बुधवार की देर शाम का बताया जा रहा है। सडार ग्राम के समीप स्थित जंगल में महादेव का एक प्राचीन शिवलिंग स्थापित है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाघ बड़े ही शांत स्वभाव से शिवलिंग के पास पहुंचता है और काफी देर तक उस पर अपना सिर और जीभ रगड़ता रहता है।
क्षेत्र में बाघों की सक्रियता
सडार और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बाघों और चीतों की मौजूदगी कोई नई बात नहीं है। वन विभाग अधिकारियो और स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस क्षेत्र में वन्यप्राणियों का मूवमेंट लगातार बना रहता है। हालांकि, इंसानी बस्तियों के इतने करीब बाघ का इस तरह का व्यवहार चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसे भक्ति से जोड़कर देख रहे हैं, तो वहीं वही वन अधिकारियों का मानना है कि जंगली जानवर अक्सर अपनी गंध छोड़ने या खुजली मिटाने के लिए पत्थरों या ठोस वस्तुओं पर सिर रगड़ते हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद जहां एक ओर लोग इसे चमत्कार मानकर साझा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आसपास के इलाके में दहशत का माहौल भी है

इस संबंध में पान उमरिया रेंज अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि वीडियो सडार गांव से लगभग 400 मीटर की दूरी का है, गस्त टीम निरंतर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं ग्रामीणों को जंगल की तरफ ना जाने और सतर्क सावधान रहने की समझाइए दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment