कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

परीक्षा देने जा रहे छात्र की रास्ते में मौत: फिट आने से बिगड़ी थी तबीयत, परिजनों में कोहराम।

On: March 11, 2026 7:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कटनी। जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत अटारिया और बिजौरी ग्राम के बीच बुधवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां कक्षा छठवीं में पढ़ने वाले एक 13 वर्षीय छात्र की परीक्षा देने जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र को अचानक फिट आए,जिसके बाद वह बेसुध होकर गिर पड़ा और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
स्कूल पहुंचने से पहले रास्ते में थमी सांसें
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अटारिया ग्राम निवासी कमलेश कोल का पुत्र लवकुश कोल 13 वर्ष कक्षा छठवीं का छात्र था। बुधवार सुबह वह रोज की तरह घर से उत्साह के साथ वार्षिक परीक्षा देने के लिए निकला था। वह अटारिया और बिजौरी ग्राम के बीच पहुंचा ही था कि अचानक उसे फिट के झटके आने लगे और वह रास्ते में ही गिर गया। राहगीरों ने जब बच्चे को अचेत अवस्था में सड़क किनारे पड़ा देखा, तो तुरंत इसकी सूचना उसके पिता को दी।
मुंह से निकल रहा था झाग
मृतक के पिता कमलेश कोल ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर जब वे मौके पर पहुंचे, तो लवकुश जमीन पर पड़ा हुआ था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बचपन से ही आती थी बीमारी
गमगीन पिता ने बताया कि लवकुश को बचपन से ही फिट के झटके आने की समस्या थी, जिसका उपचार भी चल रहा था। बुधवार को नियति ने उसे संभलने का मौका नहीं दिया और परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर नीरज विश्वकर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया
13 वर्षीय बालक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे को बचपन से ही फिट (मिर्गी) आने की बीमारी थी। प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण फिट के झटके आना ही प्रतीत हो रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment