कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

अजाक्स के प्रांतीय अध्यक्ष के बयानों को तोड़ मडोडकर किया गया पेश,अजाक्स संघ ने मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर को सौपा ज्ञापन।

On: November 29, 2025 5:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---

प्रदेश के भोपाल मे आयोजित हुए अजाक्स के अधिवेशन के दौरान 23 नवम्बर 2025 को नवनियुक्त प्रान्ताध्यक्ष संतोष वर्मा के बयान के पक्ष में कटनी अजाक्स संघ ने (आई०ए०एस०) के बयान के पक्ष में।शुक्रवार की देर शाम डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर 5 मांगे ज्ञापन के माध्यम से जिला अजाक्स एवं जयस ने की है। ज्ञापन देने आए पद अधिकारियों ने बताया गया कि आईएएस संतोष वर्मा अनुसूचित जनजातीय वर्ग से आते है उनके द्वारा सामाजिक समरसता स‌द्भाव और जातिवाद उन्मूलन की दिशा में एक सकारात्मक संवैधानिक एवं डॉ.बाबा साहब की विचारधारा पर आधारित उ‌द्बोधन दिया गया था।उनका वक्तव्य रोटी बेटी के संबंधो द्वारा सामाजिक एकता हिन्दू एकता और जाति पाती से ऊपर उठकर मानवता एवं संविधान को सर्वोपरि मानने की प्रेरणा देते है। किन्तु कुछ तथाकथित समाज विरोधी तथ्य दलित एवं आदिवासी विरोधी मानसिकता रखने वाले समूह तथा निजी स्वार्थ से प्रेरित संगठन आईएएस वर्मा के उद्बोधन को जानबूझकर तोड मरोड़ कर भ्रामक तरीके से सामाजिक वेगनस्यता फैलाने हेतु प्रस्तुत कर रहे है

संघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन मे अजाक्स द्वारा 5 मांगे भी रखी गई है जिसमे बताया गया कि
संतोष वर्मा (आई०ए०एस०) प्रान्ताध्यक्ष अजाक्स संघ म०प्र० के विरूद्ध जारी कारण बताओं नोटिस तत्काल प्रभाव से वापिस लिया जायें।
समाज में जाति तनाव एवं वेमनस्य फैलाने वाले व्यक्तियों/ समूहो के विरूद्ध अनुसूचित जाति एवं जनजातीय, (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अन्तर्गत दण्डात्मक कार्यवाही की जायें। मीडिया ट्रायल कर रहे समाचार पत्र को चेतावनी दी जायें तथा तथ्यात्मक संवैधानिक एवं संतुलित पत्रिकारिता के लिये निर्देशित किया जायें। शासन एक स्वतंत्र समिति गठित कर प्रकरण की जाँच सुनिश्चित कर आदिवासी दलित एवं वंचित वर्ग के वरिष्ठ अधिकारियों को बिना कारण प्रताड़ित न किया जायें साथ ही सामाजिक सद्भाव एवं राष्ट्रीय एकता के संवर्धन हेतु “अनुलोम विलोम विवाह योजना” को अधिक संशक्त रूप में लागू किये जाने की माँग ज्ञापन के माध्यम से की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment