कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

कटनी के रीठी सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की संदिग्ध मौत परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

On: November 2, 2025 3:41 PM
Follow Us:
संदिग्ध मौत
---Advertisement---

कटनी के रीठी सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। रविवार को मृतका की दुर्गा यादव 30 वर्षीय निवासी ग्राम चरगवा थाना रीठी की मौत होने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार, दुर्गा यादव को शनिवार को स्वास्थ्य बिगड़ने पर रीठी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था रविवार सुबह इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई घटना के बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए डॉक्टरों पर समय पर इलाज न करने का आरोप लगाया

मृतका के पति देवेंद्र यादव ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचे और न ही सही तरीके से उपचार किया गया उनका कहना है कि अगर समय पर उचित इलाज मिलता तो दुर्गा की जान बचाई जा सकती थी परिजनों ने प्रशासन से अस्पताल की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है

वहीं डॉक्टर मेघेद्र श्रीवास्वत का कहना है कि दुर्गा यादव कई महीनों से बीमार थीं। उन्हें पहले भी कई बार स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उपचार कराया गया था। और कल वो गंभीर अवस्था में इलाज।के लिए रीठी अस्पताल आई थी बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल जाने के लिए सुझाव दिया गया था लेकिन मरीज और उनके पति दोनों ने जाने से इनकार कर दिया था इसके बाद हम हमारी टीम बेहतर इलाज करने का पूरा प्रयास किया लेकिन गंभीर बीमारी होने की वजह से महिला को नहीं बचा पाए, डॉ ने ये भी बताया कि महिला टीवी और अस्थमा जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थी गांव झोलाछाप डॉक्टरों से उन्होंने दावा कराया इसके बाद उनके सिमटेम छुप गए थे जाते यही वजह की बीमारी गंभीर रूप ले ली

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment