कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

बिरला व्हाइट सीमेंट प्लांट पर CSR फंड के दुरुपयोग और प्रदूषण का गंभीर आरोप; पंचायत ने तहसीलदार से की शिकायत

On: October 30, 2025 6:10 PM
Follow Us:
बिरला व्हाइट सीमेंट
---Advertisement---

कटनी। कटनी जिले के बड़वारा विकासखंड अंतर्गत आने वाले झारेला ग्राम में स्थित बिरला व्हाइट सीमेंट प्लांट एक बार फिर गंभीर आरोपों के चलते विवादों के घेरे में है। ग्राम पंचायत झारेला के सरपंच गुड्डी बाई पाल पति अवसर प्रसाद पाल ने प्लांट प्रबंधन पर कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड को सिर्फ कागजों में खर्च करने और भयंकर प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाया है।
​गुरुवार को सरपंच पति पाल ने ऋषि तहसीलदार बड़वारा को एक लिखित शिकायत सौंपी है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट आरोप लगाते हुए कहा है कि बिरला व्हाइट सीमेंट प्लांट द्वारा सीएसआर फंड की राशि का उपयोग केवल कागजी खानापूर्ति के लिए किया जा रहा है, जबकि धरातल पर इसका नाम मात्र का उपयोग हुआ है।
​प्रदूषण से फसल और ग्रामीणों को खतरा
​शिकायत में अवसर प्रसाद पाल ने इस बात पर भी जोर दिया है कि प्लांट से निकलने वाला प्रदूषणकारी धुआं न सिर्फ आस-पास के खेतों में लगी फसलों को बर्बाद कर रहा है, बल्कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए भी जानलेवा बनता जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस खतरनाक प्रदूषण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
​पाल ने प्रशासन से यह भी अनुरोध किया है कि बिरला व्हाइट सीमेंट प्लांट द्वारा सीएसआर फंड के तहत जमीनी स्तर पर किए गए सभी कार्यों की उच्च-स्तरीय जांच कराई जाए ताकि फंड के वास्तविक उपयोग का पता चल सके। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में न सिर्फ बिरला व्हाइट सीमेंट प्लांट बल्कि अन्य बड़ी कंपनियां और माइन संचालक भी सीएसआर फंड का दुरुपयोग कर रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्र का शोषण हो रहा है और वास्तविक विकास नहीं हो पा रहा है।

इस संबंध में ऋषि गौतम बड़वारा तहसीलदार ने बताया कि ग्राम पंचायत जहरीला का एक शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है जिसमे सीएसआर फंड से संबंधित शिकायत दी गई है मामले की जांच कराई जाएगी तत्वों के आधार पर नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment