कटनी।: ग्राम पंचायत धूरी में विकास कार्यों पर उस वक्त ग्रहण लग गया जब मुख्य कार्यपालन अधिकारी के नाम दर्ज शासकीय भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य को अचानक मिले स्थगन आदेश के कारण रोकना पड़ा। इस मामले को लेकर आक्रोशित सरपंच और दर्जनों ग्रामीणों ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचकर कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा और निर्माण कार्य को पुनः शुरू कराने की मांग की।
ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए मांग पत्र के अनुसार, ग्राम धूरी के पटवारी हल्का नंबर 05 में स्थित खसरा नंबर 2060 राजस्व अभिलेखों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के नाम पर दर्ज है। इस भूमि पर गांव के ही एक रसूखदार नारायण सोनी द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर कृषि कार्य किया जा रहा था। पंचायत की सक्रियता के बाद, माननीय न्यायालय स्लीमनाबाद ने इस पर सुनवाई की और 22 जनवरी 2026 को उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश जारी किया।
निर्माण कार्य के बीच आया स्थगन आदेश
आरोप है कि अतिक्रमण हटने के बाद, शासन की योजना के तहत उक्त भूमि पर सामुदायिक भवन का निर्माण प्रस्तावित किया गया। इंजीनियर द्वारा लेआउट डालने के पश्चात 27 जनवरी 2026 से निर्माण कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ हुआ और प्लिंथ का काम भी पूरा कर लिया गया। लेकिन इसी बीच, 30 जनवरी 2026 को अनुविभागीय अधिकारी (SDO) द्वारा निर्माण कार्य पर स्थगन आदेश दे दिया गया, जिससे काम रुक गया है।
शासकीय भूमि पर समुदायिक भवन निर्माण में अड़ंगा: सरपंच और ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
On: February 18, 2026 7:10 PM
---Advertisement---





