कटनी। कटनी जिले के कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर्स- वर्ग दो अतिथि शिक्षकों ने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा उनकी नियुक्ति प्रक्रिया को PFMS के POMS मॉड्यूल में स्थानांतरित कर आउटसोर्सिंग के माध्यम से करने के निर्णय पर कड़ी आपत्ति जताई है। शिक्षकों ने आज, कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा और इस आदेश को तत्काल रद्द कर पूर्व की व्यवस्था को बहाल करने की मांग की है।
कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर्स- वर्ग दो अतिथि शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल में शामिल शिक्षक प्रभात मिश्रा ने कि पूरे मध्य प्रदेश के साथ-साथ कटनी जिले में भी विगत तीन वर्षों से 72 कंप्यूटर ऑपरेटरों (कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर्स- वर्ग दो अतिथि शिक्षक) का चयन अतिथि शिक्षक के पद पर हुआ था और वे स्कूलों में सफलतापूर्वक अपनी सेवाएं दे रहे थे।
शिक्षक मिश्रा ने बताया, अचानक से 14 नवंबर 2025 को शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी किया, जिसके तहत हमें ‘कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर्स- वर्ग दो अतिथि शिक्षक’ के पद से हटाकर PFMS के POMS मॉड्यूल के माध्यम से आउटसोर्सिंग में रखने का निर्देश दिया गया है।
इस मनमाने बदलाव के विरोध में आज जिले भर के कई कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर्स एकजुट हुए और उन्होंने माननीय कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर इस आदेश को तुरंत रुकवाने और उन्हें यथावत अतिथि शिक्षक के रूप में सेवा में बनाए रखने की मांग की।
शिक्षक संघ का कहना है कि आउटसोर्सिंग प्रणाली शिक्षकों के भविष्य को असुरक्षित कर देगी और उन्हें मिलने वाले लाभों को सीमित कर सकती है। वर्तमान व्यवस्था में उन्हें अतिथि शिक्षक के रूप में जो पहचान और सुरक्षा मिली हुई थी, वह आउटसोर्स होने पर समाप्त हो जाएगी।
ज्ञापन देने सौपने आये।शिक्षको ने कहा कि सरकार इस आदेश को वापस नहीं लेती है और अतिथि शिक्षकों को आउटसोर्स में डालने का प्रयास करती है, तो पूरे मध्य प्रदेश में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर्स- वर्ग दो अतिथि शिक्षक संघ इस आदेश के खिलाफ संवैधानिक तरीके से व्यापक विरोध एवं आंदोलन करेगा।





