कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र में आज सुबह एक हृदय विदारक सड़क हादसे में एक 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना रीठी के इमलिया मोड़ के पास तब हुई जब एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल पर सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।
मृतक युवक की पहचान देवगांव निवासी 19 वर्षीय अंकित यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अंकित यादव रोज की तरह अपने काम के लिए बाइक से घर से निकले थे। इमलिया मोड़ के समीप सामने से आ रहे एक पिकअप वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को इतनी भीषण टक्कर मारी कि वह संभल नहीं पाए। टक्कर की तीव्रता इतनी जबरदस्त थी कि अंकित यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही रीठी थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का गहनता से जायजा लिया।
रीठी पुलिस के अनुसार, घटना के तुरंत बाद पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर उसे रीठी के सरकारी अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोहम्मद सहीद थाना प्रभारी ने बताया, हमने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है
रीठी के इमलिया मोड़ पर पिकअप की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत
On: November 22, 2025 8:14 PM
---Advertisement---





