कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

खेत की बाउंड्री पर दौड़े बिजली के करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

On: October 23, 2025 3:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कटनी। कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सुनहरा ग्राम में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां खेत की बाउंड्री पर अवैध रूप से लगाए गए बिजली के करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़वारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।
​जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान फूल सिंह राठौर (40) पिता रामनरेश राठौर, निवासी ग्राम सुनहरा, थाना बड़वारा के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, फूल सिंह राठौर आज सुबह अपने खेत में काम करने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान, वह धान कटवाने के लिए एक हार्वेस्टर संचालक से बात करने जा रहे थे। रास्ते में, उन्हें अनुराग पटेल नामक एक अन्य किसान के खेत की बाउंड्री पर दौड़ाए गए बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि फूल सिंह राठौर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
​हादसे की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। परिजनों ने घटना के बाद मामले में निष्पक्ष जांच कर, लापरवाही बरतने वाले किसान जिसके खेत की बाउंड्री पर करंट दौड़ाया गया था के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की है। उनका आरोप है कि खेत की सुरक्षा के लिए इस तरह अवैध रूप से बिजली का करंट छोड़ना घोर लापरवाही और आपराधिक कृत्य है।
​बड़वारा थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल घटना के हर पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment