कटनी। बड़वारा। कटनी जिले के बड़वारा क्षेत्र में व्याप्त गंभीर स्थानीय समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम बड़वारा तहसीलदार को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान से जोरदार नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला और शासन-प्रशासन का ध्यान क्षेत्र की मूलभूत जरूरतों की ओर आकर्षित किया।
आप कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र के छह प्रमुख एवं गंभीर मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग रखी है। ये मुद्दे सीधे तौर पर किसान वर्ग, महिलाओं और क्षेत्र के
किसानों को उनकी उपज का पर्याप्त और लाभकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया जाए। किसानों को पर्याप्त और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि उनकी सिंचाई और कृषि कार्य प्रभावित न हों,लाड़ली बहनाओं को घोषणा के अनुरूप प्रति माह ₹3000 की सम्मान राशि तुरंत प्रदान की जाए,कंपनियों द्वारा जारी किए जाने वाले कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) फंड का उपयोग क्षेत्र में सड़क निर्माण और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए किया जाए।,बड़वारा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पर तत्काल और प्रभावी रोक लगाई जाए, जो पर्यावरण और नदी के अस्तित्व के लिए खतरा बन चुका है।
ज्ञापन सौंपने के बाद ‘आप’ के स्थानीय पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है। उनका कहना है कि यदि जल्द से जल्द उनकी इन जायज़ मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है और समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है, तो आम आदमी पार्टी बड़े स्तर पर जन-आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होगी।
मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
On: November 8, 2025 6:58 PM
---Advertisement---





