कटनी। वैश्विक स्तर पर चर्चित
एपस्टीन फाइल्स के खुलासे के बाद अब इसकी गूँज कटनी जिले में भी सुनाई दे रही है। शुक्रवार को जिला महिला कांग्रेस के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम इस विवादित फाइल में आने पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की और राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा के नेतृत्व में कटनी के कलेक्ट्रेट कार्यालय में एकत्रित हुईं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों और नैतिकता पर सवाल उठाए। कलेक्ट्रेट परिसर के समीप प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रजनी वर्मा ने बताया कि एपस्टीन फाइलें लाखों दस्तावेजों, वीडियो और ईमेल का वह संग्रह है, जिसने दुनिया भर के रसूखदारों के काले कारनामों को उजागर किया है।
प्रदर्शनकारियों का आरोपी की अमेरिकी फाइनेंसर और दोषी बाल यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की गतिविधियों से जुड़ी फाइलों में भारत के केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम आना न केवल शर्मनाक है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को धूमिल करता है। एक तरफ सरकार महिला सुरक्षा के दावे करती है, वहीं दूसरी ओर ऐसे घृणित आरोपों से घिरे व्यक्ति सत्ता के शीर्ष पदों पर बैठे हैं।
महिला कांग्रेस ने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि एपस्टीन फाइलों में नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण और उनके साथ की गई क्रूरता का विवरण है। ऐसे मामलों में किसी भारतीय मंत्री का नाम संलिप्त होना देश की जनता के मन में असुरक्षा की भावना पैदा करता है
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को तत्काल उनके पद से बर्खास्त किया जाए।
मामले की निष्पक्ष जांच कर संलिप्त पाए जाने पर ऐसी कड़ी सजा दी जाए जो समाज के लिए मिसाल बने। सत्ता के महत्वपूर्ण पदों पर बैठे व्यक्तियों की शुचिता सुनिश्चित की जाए।
एपस्टीन फाइल मामले में केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग: कटनी महिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
On: March 6, 2026 6:25 PM
---Advertisement---





