कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में एक अत्यंत संवेदनशील मामला सामने आया है, जहाँ एक नाबालिग किशोरी ने एक बच्ची को जन्म देने के बाद उसे अपने पास रखने से स्पष्ट इनकार कर दिया है। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने तत्काल बाल कल्याण समिति (CWC) को सूचित किया, जिसके बाद अब CWC इस पूरे प्रकरण की जाँच कर रही है। बच्ची को नियमानुसार एक पंजीकृत संस्था किलकारी शिशु गृह को सौंप दिया गया है।
जन्म के बाद नाबालिक माँ का इनकार
घटना बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग युवती ने बीते 24 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बच्ची को जन्म दिया। स्वास्थ्य विभाग को जैसे ही यह पता चला कि प्रसव कराने वाली माँ एक नाबालिग किशोरी है, उन्होंने तत्काल इसकी सूचना बड़वारा पुलिस को दी
पुलिस ने बाल कल्याण समिति (CWC) के संज्ञान में लाया। हालांकि, बच्ची के जन्म के बाद नाबालिग माँ ने उसे अपने पास रखने और पालने से साफ इनकार कर दिया। इस स्थिति में, स्वास्थ्य विभाग ने नियमों का पालन करते हुए, नवजात बच्ची को सुरक्षा और देखभाल के लिए एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) द्वारा संचालित किलकारी शिशु गृह को सौंप दिया। यह संस्था अब बच्ची की देखरेख कर रही है।
पुलिस और CWC कर रहे हैं जाँच
मामला सामने आने के बाद से ही पुलिस
और बाल कल्याण समिति सक्रिय हो गए हैं। रविवार की देर शाम नाबालिग युवती अपने परिजनों के साथ महिला थाना पहुँची, जहाँ आवश्यक कानूनी कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू की गई।
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक युवती क्षेत्र में सक्रिय रेत खनन कारोबारी के संपर्क में थी, फिलहाल आरोपी का नाम स्पष्ट नही हुआ है
इस संबंध में, कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि मामला पंजीबद्ध दर्ज किया गया है। सीडब्ल्यूसी के माध्यम से काउंसलिंग कराई गई है और उसके बयान दर्ज कराए गए हैं। युवती ने एक लड़के का नाम बताया है जो उसके संपर्क में रहता है, जिसकी तलाश की जा रही है।
कटनी: बड़वारा में नाबालिग माँ ने नवजात को रखने से किया इनकार, CWC की जांच जारी; NGO ने लिया बच्ची को गोद
On: December 1, 2025 10:36 AM
---Advertisement---





