बहोरीबंद। किसान यूनियन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बुधवार को सात सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम राकेश चौरसिया के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।किसान यूनियन द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में किसानों द्वारा पराली जलानें पर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की जा रही है जिससे क्षेत्र के किसान भयभीत और परेशान हैं। वैसे भी क्षेत्र के किसान गंभीर कठिनाईयों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में उन पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने से वह भयभीत है।साथ ही यह भी कहा गया है कि किसानों को समर्थन मूल्य 100 प्रति क्विंटल तथा बिजली में सुधार किया जाए।पान का समर्थन मूल्य 23100 प्रति क्विंटल धोषित किया जाए, ताकि किसानों को उनके परिश्रम का उचित मूल्य मिलना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त की जाए, विशेषकर जहाँ ट्रांसफॉर्मर खराब हैं, उन ट्रांसफार्मरों में शीघ्र बदला जाए।वहीं बिजली आपूर्ति दिन में एवं समय अवधि बढ़ाकर टी जाए ताकि किसान कमल सिंचाई सुचारू रूप से कर सके।किसानों को ऋण पुनर्गठन एवं ब्याज माफी की योजना का लाभ शीध मिले।कृषि विभाग द्वारा सहायता राशि वितरण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
किसान यूनियन ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन: पराली जलाने पर FIR से किसान भयभीत
On: October 29, 2025 10:18 PM
---Advertisement---





