कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

कटनी: दस लाख की जमीन बेचकर भी आदिवासी कोमल भूमिया बेहाल पैसे लिए काट रहे थाना-SP कार्यालय के चक्कर

On: November 19, 2025 2:00 PM
Follow Us:
आदिवासी किसान
---Advertisement---

कटनी। जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमराडांड निवासी एक आदिवासी किसान कोमल भूमिया (पिता भूरा भूमिया) अपनी पुश्तैनी जमीन बेचने के बाद बाकी बचे लाखों रुपयों के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। किसान ने अपनी 3 एकड़ जमीन 10 लाख रुपये में बेची थी, लेकिन आरोप है कि खरीददार ने पंजीयन के बाद उसे केवल 1 लाख 30 हजार रुपये ही दिए और बाकी की बड़ी रकम देने से इनकार कर दिया। फरियादी पिछले कई महीनों से बड़वारा थाने और अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर काट रहा है।
​ग्राम अमराडांड, तहसील बड़वारा के निवासी कोमल भूमिया ने आज कटनी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कोमल भूमिया ने बताया कि उसने 24 अप्रैल 2024 को अपनी पुश्तैनी 3 एकड़ जमीन गांव के ही राजेन्द्र सिंह पिता बिहारी सिंह गोड को 10 लाख रुपये में बेची थी। ​फरियादी के अनुसार, जमीन की रजिस्ट्री (पंजीयन) के लिए उसे कार्यालय ले जाया गया, जहाँ उससे जमीन बेचने के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए और फोटो खिंचवाई गई। लेकिन पंजीयन कार्यालय से बाहर आने के बाद, खरीददार राजेन्द्र सिंह गोड ने उसे केवल 1 लाख 30 हजार रुपये ही नकद दिए। कोमल भूमिया का आरोप है कि खरीददार ने शेष पैसा देने का वादा किया था।
​आदिवासी किसान कोमल भूमिया ने बताया कि 24 अप्रैल 2024 को पंजीयन होने के बाद से आज दिनांक तक उसे जमीन की पूरी रकम नहीं मिली है। पैसे माँगने पर आरोपी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है
​कोमल भूमिया ने कहा कि उसने इस मामले की शिकायत बड़वारा थाने में कई बार की, लेकिन वहाँ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे वह हताश होकर न्याय की आस में कटनी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचा है।

​अपने बकाए रुपये पाने के लिए परेशान किसान ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पूरी घटना बताते हुए लिखित शिकायत दी और मामले में त्वरित कार्यवाही की मांग की।
​एसडीओपी (SDOP) उषा राय ने फरियादी कोमल भूमिया का आवेदन प्राप्त कर मामले की निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment