कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

नशे में धुत ट्रक चालक ने घर में घुसाया वाहन, बाल-बाल बची जान

On: March 11, 2026 10:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कैमोर-मैहर मुख्य मार्ग पर एसीसी कॉलोनी के पास हादसा; अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बाउंड्री वॉल जमींदोज

कटनी। कैमोर-मैहर मुख्य मार्ग पर स्थित एसीसी कॉलोनी के संडे मार्केट क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बने एक रिहायशी मकान में जा घुसा और जोरदार टक्कर के बाद मौके पर ही पलट गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मकान की बाउंड्री वॉल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय घर के उस हिस्से में कोई मौजूद नहीं था, वरना एक बड़ी जनहानि हो सकती थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार बहुत अधिक थी और वह अनियंत्रित होकर सीधे घर की दीवार से जा टकराया। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। स्थानीय लोगों ने जब चालक को केबिन से बाहर निकाला, तो पाया कि वह शराब के नशे में पूरी तरह धुत था। लोगों का आरोप है कि नशे में होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और यह दुर्घटना घटित हुई।
प्रशासन की अनदेखी पर फूटा आक्रोश
हादसे के बाद स्थानीय निवासियों ने प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी व्यक्त की है। रहवासियों का कहना है कि ओवरलोड वाहन: इस मार्ग पर लगातार ओवरलोड का आवागमन बना रहता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा मंडराता है।
स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई क्षेत्रीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन बेलगाम वाहनों और नशा करके गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment