कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

रॉयल्टी से छूट के बावजूद रेत ठेकेदार कर रहे अवैध वसूली, कुम्हार समाज आंदोलित

On: November 3, 2025 5:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कटनी। अखिल भारतीय प्रजापति कुम्म्भकर महासभा संघ इकाई के बैनर तले सोमवार को बड़ी संख्या में कुम्हार समाज के लोग कटनी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे और रेत पर लगाई जा रही रॉयल्टी को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि मिट्टी के पारंपरिक कार्य के लिए इस्तेमाल होने वाली भासुआ रेत पर रॉयल्टी वसूली पर तुरंत रोक लगाई जाए।
​ज्ञापन देने आए पी एल प्रजापति ने बताया कि प्रजापति/कुम्हार/चक्रवर्ती समाज आनुवांशिक और परंपरागत तरीके से कवेलू, बर्तन और मिट्टी की ईंटों का निर्माण कर पीढ़ी-दर-पीढ़ी अपने परिवार का जीवन यापन करता आ रहा है। मध्य प्रदेश शासन द्वारा मिट्टी की ईंट बनाने में लगने वाली रेत के लिए समाज को रॉयल्टी भुगतान से छूट प्रदान की गई है। इस संबंध में शासन का आदेश प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को भेजा जा चुका है।
​इसके बावजूद, कटनी जिले में रेत ठेकेदार द्वारा दबंगई दिखाते हुए इस आदेश की लगातार अवहेलना की जा रही है।
​रेत ठेकेदार द्वारा जबरन प्रजापति/कुम्हार/चक्रवर्ती समाज के लोगों को मिट्टी की ईंट बनाने में उपयोग होने वाली रेत लाने वाले वाहनों को अवैध रूप से जब्त किया जा रहा है और अवैध रॉयल्टी वसूल की जा रही है। इतना ही नहीं, पुलिस थानों के माध्यम से भी समाज को बेवजह परेशान किया जाता है, जिससे समाज अत्यधिक परेशान है।

प्रजापति ​समाज के लोगो ने ये भी बताया कि इस अवैध वसूली के विरोध में समस्त कुम्हार समाज कटनी जिलेवासियों द्वारा पूर्व में भी दिनांक 11.03.2025 को कलेक्टर के समक्ष ज्ञापन सौंपा गया था।
​समाज का आरोप है कि पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसी का फायदा उठाकर जिले की समस्त तहसीलों में रेत ठेकेदार मनमाने तरीके से अलग-अलग रॉयल्टी वसूल रहे हैं, जबकि खनिज माइनिंग विभाग के नियमों के तहत आनुवांशिक कुम्हारों को मिट्टी की ईंट बनाने के लिए भासुआ रेत में रॉयल्टी में छूट दी गई है। ठेकेदार इस आदेश को नजरअंदाज कर अवैध वसूली कर रहे हैं।
​कुम्हार समाज ने अपने ज्ञापन में पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि रॉयल्टी नहीं देने पर रेत ठेकेदार द्वारा वाहन को राजसात करने की धमकी दी जाती है और पुलिस थानों के माध्यम से भी भासुआ रेत का वाहन जबरन थाने में खड़ा कराकर अवैध राशि वसूली जाती है।
​ज्ञापन में मांग की गई है कि कटनी जिले के समस्त तहसीलों में कार्यरत रेत ठेकेदार व पुलिस थाना को निर्देशित किया जाए कि आनुवांशिक कुम्हारों से मिट्टी की ईंट निर्माण के लिए लगने वाली भासुआ रेत में अवैध रॉयल्टी की वसूली न करें और पुलिस बेवजह वाहनों को थाने में खड़ा कर परेशान न करे।
​समाज ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि रेत ठेकेदार और पुलिस को अवैध रॉयल्टी वसूलने से अतिशीघ्र नहीं रोका जाता है, तो पीढ़ी-दर-पीढ़ी मिट्टी के ईंट बनाने वाले कुम्हार विधिक दृष्टि से आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment