कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

गौ सेवा के लिए उंगली बलिदान करने वाले गौउ कमांडर’ अवधेश सोनी का विलायत कला में भव्य सम्मान

On: January 13, 2026 6:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कटनी। गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले गौ कमांडर’ अवधेश सोनी जी का मंगलवार को कटनी जिले के बड़वारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम विलायत कला स्थित स्वर्ग नगरी तीर्थ धाम में आगमन हुआ। इस अवसर पर तीर्थ धाम के संत श्री त्यागी महाराज जी ने अवधेश सोनी जी की कर्तव्यनिष्ठा और गौ-भक्ति की सराहना करते हुए तिलक-चंदन लगाकर उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया।
गौ रक्षा के लिए दी उंगली की आहुति
उल्लेखनीय है कि अवधेश सोनी जी गौ सेवा के प्रति इतने संकल्पित हैं कि उन्होंने गौ माता के संरक्षण के संघर्ष में अपनी उंगली तक बलिदान कर दी है। वे निरंतर देश भर में भ्रमण कर समाज को गौ माता की महत्ता के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
‘गौ माता को मिले राजमाता का दर्जा’
सम्मान समारोह के दौरान चर्चा करते हुए अवधेश सोनी ने देश में गौ वंश की दयनीय स्थिति पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा
आज पूरे देश और प्रदेश में गौ माता की स्थिति अत्यंत सोचनीय है। इसकी सीधी जिम्मेदारी प्रदेश के मुखिया और देश के प्रधानमंत्री की है। यदि सरकार इच्छाशक्ति दिखाए, तो गौ माता को राजमाता।घोषित कर उन्हें पूर्ण संरक्षण प्रदान कर सकती है, लेकिन वर्तमान में ऐसा होता नहीं दिख रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि वे पूरे देश की यात्रा कर रहे हैं ताकि जन-जन को गौ माता को न्याय दिलाने के लिए प्रेरित कर सकें।
श्री त्यागी महाराज जी ने भी गौ वंश पर हो रहे अत्याचारों पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि आज सरकारें केवल गौ माता के नाम पर सत्ता हासिल कर रही हैं। कई लोग गौ सेवा के नाम पर धन तो एकत्रित कर रहे हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। आज भी गायें सड़कों पर भूख और इलाज के अभाव में तड़पने को मजबूर हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment