कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

बड़वारा मशीन चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला: विवादित टिप्पणी पर कटनी में बढ़ा आक्रोश

On: September 27, 2025 4:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कटनी। नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के संबंध में की गई हालिया विवादित टिप्पणी को लेकर पूरे कटनी जिले में कांग्रेस का आक्रोश बढ़ गया है। इसी कड़ी में, शनिवार को बड़वारा के मिशन चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी और मंत्री विजयवर्गीय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराते हुए उनका पुतला दहन किया। इस दौरान पुतला फूंकने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं के बीच हल्की-फुल्की झड़प भी हुई।


​कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विकास निगम और युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल ने संयुक्त रूप से इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय का यह बयान एक भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित करता है और भाजपा की गंदी मानसिकता को स्पष्ट रूप से उजागर करता है।
​युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल ने कहा, कांग्रेस पार्टी महिलाओं के अपमान और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ इस तरह की आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यह विरोध प्रदर्शन सिर्फ कटनी जिले तक ही सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि जिले के साथ-साथ प्रदेश एवं देश में भी ऐसी गंदी मानसिकता वाले भाजपा नेताओं का पुतला दहन किया जाएगा।
​प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक विजयवर्गीय माफी नहीं मांगते, तब तक कांग्रेस का यह विरोध और प्रदर्शन जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment