कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

कटनी में बवाल: युवक की पिटाई पर उपजे तनाव में बाकल थाने पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल, आरक्षक की हालत नाजुक

On: October 23, 2025 10:11 AM
Follow Us:
---Advertisement---

कटनी। कटनी जिले के बाकल में एक युवक की कथित बेरहमी से पिटाई को लेकर उपजा तनाव मंगलवार देर रात भयावह रूप धारण कर गया। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों में से कुछ ने देर रात बाकल थाने में धावा बोल दिया और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। इस हमले में दो पुलिसकर्मी प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार शुक्ला एवं आरक्षक अवधेश मिश्रा घायल हो गए, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार शुक्ला को गंभीर चोट आने के बाद कटनी जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

​मिली जानकारी के अनुसार, बाकल में 19 अक्टूबर को कुनाल सिंह राजपूत नामक युवक के साथ कथित तौर पर असीम खान और अमिल खान नामक दो युवकों ने मारपीट की थी। आरोप है कि आरोपियों ने युवक का अपहरण कर अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसे यातनाएं दीं, बेरहमी से पिटाई की, और सिगरेट से जलाकर जख्मी किया। साथ ही उसका मोबाइल भी लूट लिया।
​इस घटना के विरोध में मंगलवार को बाकल में तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई। करणी सेना के नेतृत्व में हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए बाकल थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने बस स्टैंड पर चक्का जाम भी किया और थाना प्रभारी रश्मि सोनकर को बर्खास्त करने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। हालांकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के समझाइए इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया था
​ विरोध प्रदर्शन समाप्त होने के बाद मंगलवार की देर रात करीब 10 बजे प्रदर्शनकारियों का एक समूह थाने पहुंचा और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की गई, जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार शुक्ला को गंभीर चोटें आईं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें तत्काल बहोरीबंद अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कटनी के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया

​इस मामले में पुलिस ने घटना के तुरंत बाद ही कुनाल सिंह राजपूत की शिकायत पर आपराधिक मामला दर्ज कर लिया था और कथित आरोपियों असीम खान और अमिल खान को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बावजूद कुछ लोगों ने इस मौके को भुनाने के उद्देश्य से स्थानीय युवाओं को उकसाया और थाने पर हमला जैसी गंभीर घटना को अंजाम दिया।
​थाने पर हमला और बवाल होने के कारण बाकल में देर रात अत्यधिक तनावपूर्ण माहौल निर्मित हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बाकल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने फिलहाल उपजे तनाव को नियंत्रित कर लिया है
वहीं इस घटना के बकल पुलिस ने पांच व्यक्तियों के ऊपर FIR दर्ज कर ली है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment