कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

थूकने जैसे मामूली विवाद में खूनी खेल: कटनी के बरगवां में नाबालिग ने युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला, मौत

On: March 9, 2026 3:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कटनी। शहर के रंगनाथ नगर थाना अंतर्गत बरगवां क्षेत्र में रविवार रात एक खफनाक वारदात सामने आई है। महज थूकने की बात पर हुए मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि एक नाबालिग ने 30 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है।

रंगनाथ नगर थाना प्रभारी अरुण पाल सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 8 मार्च की रात करीब 8:30 बजे की है। मृतक की पहचान मोहम्मद आसिफ अली (30 वर्ष), पिता मोहम्मद मुमताज अहमद के रूप में हुई है। आसिफ मूलतः बिहार के मधुबनी जिले का निवासी था, जो वर्तमान में बरगवां स्थित संजय बजाज के ऑफिस के पास रह रहा था।
रविवार रात जब आसिफ ऑफिस के बाहर सड़क पर खड़ा था, तभी वहां मौजूद एक नाबालिग से उसका विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार, विवाद की जड़ सड़क पर थूकने जैसी छोटी सी बात थी। बहस इतनी बढ़ी कि आवेश में आकर नाबालिग ने अपने पास रखे चाकू से आसिफ की जांघ पर गहरा और घातक वार कर दिया।
अस्पताल में तोड़ा दम, क्षेत्र में दहशत
चाकू लगने के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण आसिफ वहीं सड़क पर गिर पड़ा। आनन-फानन में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन चोट इतनी गंभीर थी कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही रंगनाथ नगर पुलिस सक्रिय हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी नाबालिग को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।
प्रारंभिक जांच में विवाद का कारण थूकने की बात को लेकर सामने आया है। आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment