कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

मिशन चौक पर खूनी संघर्ष, पुराने विवाद में एक ही परिवार के पाँच लोग चाकू-तलवार से घाय

On: October 20, 2025 12:30 PM
Follow Us:
खूनी संघर्ष
---Advertisement---

​कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मिशन चौक इलाके में रविवार देर शाम पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जानकारी के अनुसार, ईश्वरी पूरा वार्ड के एक ही परिवार के पाँच सदस्यों पर लगभग एक दर्जन युवकों ने चाकू और तलवार से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, वहीं दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने पहुंचकर एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं।
​चाकू, और तलवार से किया हमला
​घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। घायल हुए युवा दानिश राजा ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के बाहर अपने भाइयों और बड़े पिताजी के साथ खड़े हुए थे। तभी आसिफ खान, काशिफ खान, शहजान खान समेत 10 से 15 युवक चाकू, तलवार और कट्टा लेकर उनके पास आए और अचानक हमला कर दिया। दानिश ने बताया कि उनका इन युवकों से पहले भी विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में भी की थी। लेकिन आज शाम इन युवकों ने हमला कर दिया।
​पाँच सदस्य घायल, दानिश को पेट और सर में चाकू के वार
​इस हमले में दानिश राजा के सर और पेट में चाकू से गंभीर वार किए गए हैं। इसके अलावा उनके चाचा शकील अहमद कुरेशी, भाई जीशान कुरैशी, तौफीक कुरैशी और आशाक कुरैशी पर भी चाकू और तलवार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। हमले के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
​दोनों पक्ष पहुंचे थाने, पुलिस कर रही जाँच
​हमले में घायल हुए सभी पाँच लोगों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद दोनों ही पक्ष कोतवाली थाने पहुंचे और एक दूसरे पर हमला करने और विवाद भड़काने के आरोप लगाए। कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर ली हैं और मामले की विस्तृत जाँच शुरू की जा रही है पुरानी रंजिश के कारण यह घटना हुई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment