कटनी के कोतवाली थाना क्षेत्र के आधारकाप इलाके में सोमबार की तड़के अज्ञात कारणों से कटी हुई फसल पर आग लग गई घटना में खेत में रखी करीब 5 एकड़ कटी हुई धान की फसल जलकर खाख हो गई
पीड़ित किसान गोलू निषाद ने बताया कि उसने कुल 7 एकड़ जमीन ठेके पर लेकर धान की खेती की थी। इनमें से 5 एकड़ की फसल काटकर खेत में ही रखी थी, जबकि 2 एकड़ की फसल अभी भी खेत में खड़ी थी। गोलू निषाद के मुताबिक, वह रात करीब 11 बजे खेत से घर गया था, लेकिन तड़के करीब 4 बजे उसे सूचना मिली की उसकी कटी फसल में आग लग गई है
जब वह भागकर खेत पहुंचा, तब तक पूरी 5 एकड़ की फसल जलकर राख में बदल चुकी थी। किसान ने लगभग 3 लाख रुपये से ज्यादा के नुकसान का अनुमान लगाया है। घटना के बाद किसान ने जानबूझकर आग लगने का संदेह जात्ते हुए कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, फिलहाल आग किन कारणों से लगी है इनका पता नही चल सका है ।






