कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

बड़वारा थाना क्षेत्र के बसारी ग्राम में 20 सदस्यीय टीम की बड़ी कार्रवाई, हड़कंप; संपत्ति 300% तक पहुंचने की संभावना

On: October 14, 2025 1:01 PM
Follow Us:
eow
---Advertisement---

कटनी। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने मंगलवार की सुबह कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बसारी ग्राम में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शासकीय उचित मूल्य राशन दुकान के सेल्समैन सुशील गुप्ता के तीन ठिकानों पर EOW की टीम ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की गोपनीय शिकायत के आधार पर छापा मारा।

​सुबह 8 बजे टीम ने दी दबिश

​जानकारी के अनुसार, जबलपुर EOW की लगभग 20 सदस्यीय टीम ने मंगलवार सुबह ठीक 8:00 बजे बसाडी ग्राम में सेल्समैन सुशील गुप्ता के निवास, फार्म हाउस सहित धान मिल पर एक साथ दबिश दी। टीम ने पहुंचते ही घर की घेराबंदी कर ली और गहन जांच शुरू कर दी।

​175 प्रतिशत आय से अधिक संपत्ति मिली

​जबलपुर EOW के डीएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि सेल्समैन सुशील गुप्ता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की गोपनीय शिकायत मिली थी। इसी आधार पर आज सुबह उनके निवास और फार्म हाउस पर रेड कार्यवाही की गई।


​ EOW की प्रारंभिक जांच में आय से 175% अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है। वर्ष 1991 से 2019 के बीच सुशील गुप्ता की वैध आय लगभग ₹19 लाख बताई जा रही है, जबकि उनके नाम पर ₹56 लाख से अधिक की संपत्तियां और निवेश पाए गए हैं। इनमें वेयरहाउस, फार्महाउस, शहरी इलाके में जमीनें और आवासीय भवन शामिल हैं। विवेचना पूर्ण होते तक यह आंकड़ा 300 प्रतिशत के आसपास जाने की प्रबल संभावना है।

​जब्त संपत्ति और दस्तावेजों की जांच जारी

​EOW की टीम मुख्य रूप से सेल्समैन सुशील गुप्ता की प्रॉपर्टी और आय से संबंधित दस्तावेजों को खंगाल रही है। डीएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि रेड के दौरान कुछ महत्वपूर्ण चीजें बरामद हुई हैं जिसमे
​₹35,000/- नगद
​कटनी के प्रेम नगर शहरी इलाके में एक प्लॉट से जुड़े दस्तावेज़
​बसारी ग्राम में एक वेयरहाउस के दस्तावेज़ और एक धान मिल के दस्तावेज मिले है
​अधिकारी ने बताया कि टीम सभी दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है ताकि उनकी कुल अवैध संपत्ति का सही आकलन किया जा सके। इस मामले में सेल्समैन सुशील गुप्ता के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment