कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

ओवरलोड ट्रक ने सफाई कर्मचारी को कुचला मौके पर हुई दर्दनाक मौत परिजनों ने किया चक्का जाम।

On: October 16, 2025 1:47 PM
Follow Us:
katni news
---Advertisement---

कटनी। उपनगरीय क्षेत्र माधव नगर में आज (गुरुवार) की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने स्थानीय लोगों और प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश पैदा कर दिया। एसीसी फैक्ट्री रोड पर सड़क किनारे झाड़ू लगा रहे एक सफाईकर्मी को ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों ने घटना स्थल पर जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर दिया।
​घटना की सूचना मिलते ही माधव नगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि एसीसी फैक्ट्री रोड पर भारी वाहनों का आवागमन हमेशा बना रहता है, बावजूद इसके सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए न तो पुलिस और न ही प्रशासन द्वारा कोई गंभीर प्रयास किए गए। लोगों का कहना था कि पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन किसी जिम्मेदार अधिकारी ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए

​हादसे में सफाईकर्मी की मौत के बाद नगर निगम के सफाई कर्मचारियों में भी गहरा रोष फैल गया और उन्होंने काम बंद कर दिया। मृतक के परिजनों ने मांग रखी कि उनके परिवार के किसी सदस्य को नगर निगम में नौकरी दी जाए और उचित आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाए।
​महापौर और पुलिस के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना
​करीब एक घंटे तक चले धरना प्रदर्शन और जाम के बाद, महापौर प्रीति सूरी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाया। उनके ठोस आश्वासन के बाद ही परिजन और स्थानीय लोग शांत हुए। इसके उपरांत, सफाईकर्मी भी अपना धरना समाप्त कर पुनः काम पर लौट गए।

​इस संबंध में कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक को जब्त कर लिया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। ओवरलोड वाहन ‘नो-एंट्री’ क्षेत्र में कैसे दाखिल हुआ और किस तरह यह दुर्घटना हुई। इसकी जांच कराई जाएगी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment