कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

खेतों में फैलाया मौत का जाल: करंट की चपेट में आने से तीन चीतलों की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

On: March 11, 2026 7:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कटनी। जिले के ग्राम छपरा में शिकारियों की बड़ी लापरवाही और क्रूरता का मामला सामने आया है। यहाँ शिकार के उद्देश्य से बिछाए गए बिजली के तारों की चपेट में आने से तीन चीतलों की दर्दनाक मौत हो गई। वन विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
33 केवी लाइन से लिया था कनेक्शन
जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने गांव के पास से गुजर रही 33 केवी की हाई-टेंशन लाइन से अवैध रूप से बिजली लेकर खेतों में नंगे तार फैला दिए थे। कल रात के समय विचरण करते हुए तीन चीतल इन तारों के संपर्क में आ गए और जोरदार करंट लगने से मौके पर ही दम तोड़ दिया।
फॉल्ट से खुला राज
मामले का खुलासा तब हुआ जब बिजली की लाइन में अचानक फॉल्ट हुआ। विद्युत मंडल की टीम जब सुधार कार्य के लिए पहुंची, तो उन्हें जंगली जानवर के करंट की चपेट में आने की आशंका हुई। सूचना मिलते ही वन विभाग और विद्युत मंडल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पाया गया कि मुख्य लाइन से अलग से तार जोड़कर खेतों की ओर ले जाए गए थे।

जिला वन अधिकारी (DFO) गर्भित गंगवार ने बताया कि विद्युत मंडल की सूचना पर टीम तुरंत सक्रिय हुई। मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद छपरा गांव के ही दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने के बाद दोनों आरोपियों को वन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कटनी में खौफ: मर्डर की स्याही सूखी नहीं थी कि फिर चाकूबाजी, 4 युवक लहूलुहान रंगनाथ थाना क्षेत्र के बरगवा मे दहशत का माहौल: शराब के नशे मे धुत 10-12 युवकों ने किया हमला।

होली पर हुड़दंगियों का दुस्साहस: युवती से छेड़छाड़ और घर में घुसकर मारपीट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

पेट में गांजा छिपाकर तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सब्जी मंडी में दुस्साहस: शटर तोड़कर ले गए 5 लाख के मोबाइल, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

कर्मचारी के नाम पर करोड़ों का सट्टा: कपड़ा व्यापारी समेत तीन गिरफ्तार, 3.29 करोड़ के हेरफेर का खुलासा

चोरी के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पीड़ित ने SP दफ्तर में लगाई न्याय की गुहार

Leave a Comment